फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Murder accused sent to jail, deceased could not be identified

Haridwar News: हत्या के अरोपी को भेजा जेल, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 11 Mar 2024 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Murder accused sent to jail, deceased could not be identified
हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में सिर पर पत्थर से वारकर युवक की हत्या के आरोपी को जीआरपी ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक 25 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने डीसीआरबी के जरिये शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही पड़ोसी राज्यों के जनपदों में भी टीमें पहचान कराने में जुटी हैं।
विज्ञापन




सात फरवरी को हरिद्वार स्टेशन में गेट नंबर तीन के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज में आरोपी पत्थर से हमला करता दिखा। उसकी पहचान करने के बाद शनिवार को आरोपी घनश्याम निवासी ग्राम तरोली, कोतवाली छाता जिला मथुरा यूपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में कबूला था कि युवक स्टेशन परिसर में रास्ते में पड़ा था और उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इसलिए उसने उसकी पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। वह पिछले लंबे समय से अपने घर भी नहीं गया है। ऐसे ही घूमता रहता है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए टीमें जुटी हैं। मृतक के किसी स्थानीय होटल में काम करने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed