फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MP's are attentive incident

मध्यप्रदेश की घटना को लेकर रहे चौकस

Tue, 01 Nov 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 01 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसएसपी राजीव स्वरुप ने मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थों के पेंच कसे। कहा कि अपराध होने पर थानाध्यक्ष की लापरवाही मानी जाएगी। एसएसपी ने मध्यप्रदेश की घटना के मद्देनजर पूरे जिले में चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

मंगलवार शाम रोशनाबाद में पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसएसपी राजीव स्वरुप ने कहा कि मध्यप्रदेश की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहे। समय समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता रहे ताकि कोई गड़बड़ न होने पाए। उन्होंने कहा कि संगीन घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए। शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई होना भी आवश्यक है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के चिह्नीकरण में जुट जाएं। बैठक में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा, जिले के सभी सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो आरोपी दबोचे  
 ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट से वारंट जारी होने पर दो आरोपी पकड़ लिए। पुलिस के अनुसार वारंटियों के नाम  आजम पुत्र सद्दाम और राम दास पुत्र नानू दास निवासी मोहल्ला कैतवाडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टकराकर युवक की मौतट्रेन से
 ज्वालापुर में ऊंचा पुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। रेल चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि करीब 35 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। संभवत ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हुई है। पहनावे से मृतक गरीब तबके का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed