फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mountain teachers and employees came out in support of Ayurveda University employees

Haridwar News: आयुर्वेद विश्वविद्यालय कर्मियों के समर्थन में उतरे पर्वतीय शिक्षक-कर्मचारी

Mon, 03 Feb 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mountain teachers and employees came out in support of Ayurveda University employees
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के मामले में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन भी उतर आया है। सोमवार को विश्वविद्यालय के कुल सचिव को लिखे पत्र में कर्मचारी संगठन ने न केवल समर्थन देने की चेतावनी दी, बल्कि उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सोमवार को कुल सचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव को लिखे पत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने चिंत व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी अनुभाग में शासन और प्रशासन यदि इस तरह कई-कई महीने काम करने के बाद कर्मचारियों के हितों को ध्यान में नहीं रख रहा है तो यह निश्चित तौर पर दुखद है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबित चार माह के वेतन का भुगतान और अगले महीने से नियमित वेतन देने की व्यवस्था करनी होगी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि अगर यह व्यवस्था नहीं सुधरी तो जल्द ही कर्मचारियों के साथ अगली रणनीति तैयार की जाएगी। समर्थन देने वालों में उत्तरांचल पर्वतीय शिक्षक-कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष केसी शर्मा, महामंत्री ललित मोहन जोशी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed