फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mother power is my strength: Madan

मातृ शक्ति ही मेरी शक्ति: मदन

Wed, 18 Aug 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mother power is my strength: Madan
भाजपा की और से रक्षा सूत्र कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक की ओर से नगर क्षेत्र में छह स्थानों पर वर्चुअल रक्षा सूत्र कार्यक्रम किए गए। मुख्य कार्यक्रम हाईवे पर स्थित एक होटल में किया गया है। जहां महिलाओं ने मदन कौशिक को रक्षासूत्र बांधे।
विज्ञापन

बुधवार को हुए कार्यक्रमों में मदन कौशिक ने कहा मातृशक्ति ही मेरी शक्ति है। उन्होंने कहा जब तक मातृशक्ति का आशीर्वाद और सहयोग नहीं मिलता, तब तक कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए रक्षा सूत्र बांधकर समस्त बहनों से आशीर्वाद लिया। कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद कार्यक्रमों को बड़े और अच्छे ढंग से कराया जाएगा। कनखल, भूपतवाला, शंकर आश्रम के पास आदि स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष राज कुमार, तरुण नैय्यर, दिनेश पांडेय, विकास तिवारी, अन्नू कक्कड़, मयंक गुप्ता, चंद्रकांत पांडेय, विकल राठी, बलकेश, पूनम मखीजा, छवि पंत, संजना शर्मा, ऋतु, हेमलता जोशी, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed