{"_id":"579ba3e24f1c1bf12221e3bb","slug":"monday-will-be-the-day-of-worship-shiva-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को पूरे दिन होगी शिव पूजा, जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को पूरे दिन होगी शिव पूजा, जलाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। इस बार भगवान आशुतोष की शिव चौदस शिव के प्रिय दिन सोमवार को पड़ रही है। हरिद्वार से ले जाया गया गंगाजल पूरे दिन और पूरी रात शिवालयों में चढ़ता रहेगा। आधी रात के समय भूतभावन की आरती उतारी जाएगी। स्थिर लग्न में जल चढ़ाने का विशेष मुहूर्त है।
विज्ञापन
रविवार को द्वादशी एवं त्रयोदशी के मिलन पर प्रदोष काल रहेगा। इस दिन लाखों श्रद्धालु शिव पार्वती के निमित्त व्रत रखकर पूजा अर्चना करेंगे। त्रयोदशी तिथि सोमवार की तड़के 4.41 बजे तक शिव की प्रिय चतुर्दशी से मिलन करेंगी। वस्तुत: जलाभिषेक सोमवार को सवेरे सूर्योदय के बाद आधी रात तक होगा। जलाभिषेक का स्थिर लग्न पुर्नवसु नक्षत्र में सवेरे 7.30 से 10.30 तक पड़ेगा। इस लग्न में चंद्र कर्क राशि में प्रवेश कर चुके होंगे। परिणाम स्वरूप सोमवार का पूरा दिन भगवान शिव के नाम रहेगा। गादली गंगा का स्नान श्रावण कृष्ण अमावस्या मंगलवार को होगा।
विज्ञापन