{"_id":"60f07cda8ebc3eb1574891bf","slug":"mixed-intoxicants-in-dumplings-fed-stolen-haridwar-news-drn3845705113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकौड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकौड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया, चोरी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। दोस्त की मां और भाई को नशीली पकौड़ी खिलाकर युवक ने उनके घर से 80 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी ने खुद ही अपने दोस्त के पिता को फोन पर जानकारी देकर बताया कि उनकी पत्नी व छोटे बेटे की तबियत खराब हो गई है। इसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकदी और अंगूूूठी भी बरामद हुई है।
कनखल थाना क्षेत्र के श्रीचंद्र कॉलोनी निवासी रजनीश अरोड़ा ने शिकायत देकर बताया कि बुधवार की रात को उनकी पत्नी और छोटा बेटा उनके घर पर थे। आरोप है कि उनके बेटे शिवम का दोस्त उज्ज्वल निवासी भगवानपुर दो साल बाद उनके घर आ गया। घर पर पकौड़े और चाय बन रहे थे। आरोप है कि उज्ज्वल ने पकौड़ी बनवाने में मदद करने के बहाने उसमें नशीला पदार्थ मिलाया और कुछ ही देर में बेटा और पत्नी बेहोश हो गए। आरोपी युवक घर से 80 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी लेकर गायब हो गया। इसके बाद पुलिस ने रजनीश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी उज्ज्वल निवासी रोहालकी भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जवल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
-----