फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Missing teenager found from Kotwali; had gone out to beg

Haridwar News: कोतवाली से लापता किशोर मिला, भिक्षावृत्ति के लिए निकला था

Mon, 16 Feb 2026 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager found from Kotwali; had gone out to beg
कोतवाली क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थिति में लापता किशोर को पुलिस ने नगर से तलाश कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर और उसके चार भाई बहन भिक्षावृत्ति करते हैं। भिक्षावृत्ति के लिए ही किशोर घर से निकला था। पुलिस ने बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने पर ग्रामीण को फटकार लगाई। ग्रामीण को बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसका 12 वर्षीय बेटा रविवार को सामान लेने के लिए घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच सोमवार को पुलिस ने नगर से ही किशोर को बरामद कर लिया।
विज्ञापन




पुलिस की पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके पिता कोई कामकाज नहीं करते हैं। वह और उसके चार भाई-बहन भिक्षावृत्ति कर पालन पोषण कर रहे हैं। उल्टा उसके पिता ही उससे पैसे आदि लेते हैं। एक दिन पहले भी वह भिक्षा मांगने के लिए घर से निकला था। रात को वह रेलवे स्टेशन परिसर में सो गया था। किशोर से मिली जानकारी पर पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने पर फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। व्यक्ति को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed