फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mid-day meal did not start even after lifting of restrictions

कोविड पाबंदियां हटी, शुरू नहीं हुआ मिड-डे मील

Thu, 17 Feb 2022 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal did not start even after lifting of restrictions
कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद नाइट कर्फ्यू से लेकर कई पाबंदियां हटा ली गई हैं। इसके बाद भी अभी तक स्कूलों में मिड-डे मील की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बच्चों की कम उपस्थित का कारण भी मिड-डे-मील की व्यवस्था नहीं होना है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सरकारी, गैर सरकारी, अशासकीय समेत मान्य प्राप्त विद्यालयों विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन कराया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण ढाई साल से मिड-डे-मील बनाने का काम बंद पड़ा हुआ था। बच्चों को चावल मुहैया कराने के साथ ही कुकिंग कास्ट के लिए नकद भुगतान किया जा रहा था। लेकिन पिछले साल कोरोना संक्रमण के केस कम होने पर नवंबर से मिड-डे मील स्कूलों में बनाना शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

दिसंबर तक खुले स्कूलों में मिड-डे मील बन रहा था। एक जनवरी से 16 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश और बाद में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्कूलों को बंद कर दिया गया था। कोरोना केस घटने से पहले 31 जनवरी से दस और 12 के स्कूलों को ऑफलाइन शिक्षण के लिए खोला गया था। उसके बाद सात जनवरी से कक्षा एक तक के स्कूलों को भी शिक्षण कार्य के लिए शुरू कर दिया गया था। मगर स्कूलों में मिड-डे मील के साथ ही स्कूलों में लंच लाने पर पाबंदी लगा दी गई थीं। जिससे स्कूलों में न तो मिड-डे मील बन पा रहा है और न ही बच्चे लंच ला पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से अभी तक स्कूलों में मिड-डे मील शुरू करने के लिए आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसके कारण बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य पाबंदियों में दी गई ढील के साथ ही मिड-डे मील बनाने में भी छूट दे दी जाएगी।
- एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed