फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Meeting regarding preparations for Kanwar fair

Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक

Fri, 13 Jun 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding preparations for Kanwar fair
हरिद्वार। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से सीसीआर सभागार हॉल में धर्मनगरी के व्यापारियों होटल धर्मशाला के पदाधिकारियों सहित सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में संस्था के लोगों ने कांवड़ मेले से संबंधित स्थानीय निवासियों और व्यापारी लोगों के साथ शिव भक्तों की सुविधाओं और समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापारियों स्थानीय निवासियों के आवागमन के लिए पास, व्यापारियों को सामान लाने-लेजाने संबंधित समय और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधा, पार्किंग व्यवस्था आदि समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने काॅलोनियों में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध की मांग की। धर्मशाला अध्यक्ष महेश गौड और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने होटल धर्मशालाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। इस मौके पर महानगर व्यापार मंडल के महामंत्री संजय त्रिवाल, धर्मशाला एसोसिएशन अध्यक्ष महेश गौड़, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कनखल व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed