फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mayor announces construction of road connected to Brahma Kumaris Center

Haridwar News: मेयर ने ब्रह्माकुमारीज केंद्र से जुड़ी सड़क के निर्माण की घोषणा

Sun, 08 Feb 2026 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mayor announces construction of road connected to Brahma Kumaris Center
हरिद्वार। ब्रह्माकुमारीज हरिद्वार के अनुभति धाम में शिवरात्रि के उपलक्ष्य और 2027 के कुंभ की सफलता के लिए विचार सम्मेलन का आयोजन किया गया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि उन्हें ब्रह्माकुमारीज आकर सुखद अनुभूति हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंभ की सफलता के लिए ब्रह्माकुमारीज के योगदान की आवश्यकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज केंद्र से जुड़ी सड़क के शीघ्र निर्माण की घोषणा की। स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने हरिद्वार में बढ़ते नशे के चलन व युवाओं के राह भटकने पर चिंता जताई। वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मंजू दीदी ने कहा कि आने वाले कुंभ व ब्रह्माकुमारीज संस्था की स्थापना के 90 वर्ष होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले नवोदशम कार्यक्रमो में सभी भाई बहनों की सक्रिय भूमिका रहेगी। राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. श्रीगोपाल नारसन ने ब्रह्माकुमारीज से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। राजयोगी ब्रह्माकुमार सुशील भाई ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed