{"_id":"5d5aed988ebc3e89851e1404","slug":"mayer-again-fined-krl-for-not-picking-up-garbage-haridwar-news-drn316849835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा न उठाने पर मेयर ने केआरएल पर फिर ठोंका पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा न उठाने पर मेयर ने केआरएल पर फिर ठोंका पांच लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कूड़ा समय से न उठाए जाने पर पसरी गंदगी से नाराज मेयर अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को केआरएल पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में बिना सूचना हड़ताल करने पर केआरएल पर कार्रवाई करने को निर्देश दिए।
सोमवार को मेयर अनीता शर्मा ने सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार और आरएसओ राहुल कैंथोला के साथ शहर की साफ सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए मिले। इस पर मेयर अनीता शर्मा ने नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के लिए लिखित में निर्देश जारी किया। मेयर ने अवगत कराया कि केआरएल के कर्मचारी बिना सूचना दिए हड़ताल कर देते हैं, इससे शहर में कूड़ा न उठने से स्थिति बदहाल हो जाती है। पूर्व में की गई हड़ताल से धर्मनगरी की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई थी। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा है कि यदि अगले 24 घंटे में कूड़ा उठाने की स्थिति नहीं सुधरती है तो केआरएल पर फिर से पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाए।
पार्किंग नहीं हटी तो बुधवार को निगम में तालाबंदी
हरिद्वार। कनखल में सती घाट पर अवैध तरीके से चल रही पार्किंग को न हटाने पर मेयर ने बुधवार को नगर निगम में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। मेयर अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को लिखित में अवगत कराया है कि 25 अप्रैल और 19 जून को लिखित में देने के बावजूद कनखल में अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवैध पार्किंग से नगर निगम को प्रतिदिन 15 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेयर ने नगर आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई होती ही नहीं है तो कार्यालय खोलकर करना ही किया है।