Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: extortion Case Master Mind Pradeep has done MSc

मोरा तारा ज्वैलर्स: एमएससी पास रंगदारी मंगाने वाला मास्टर माइंड प्रदीप, डकैती के मामले में जा चुका जेल

Sat, 06 Aug 2022 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 01:04 AM IST
सार

निपुण गोयल से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर उसे मारने का प्लान बनाने के लिए प्रदीप ने छह लाख रुपये भी खर्च किए। 40 हजार की पिस्टल और 10-10 हजार के दो तमंचे खरीदे।

विज्ञापन
Haridwar News:  extortion Case Master Mind Pradeep has done MSc
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरिद्वार में मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम के संचालक निपुण गोयल पर जानलेवा हमला कर रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान ने औद्योगिक रसायन विज्ञान से एमएससी है। मुरादाबाद में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की बुद्ध बाजार शाखा में क्लर्क की नौकरी कर चुका है। डकैती के मामले में सात साल पहले जेल जाने के बाद नौकरी से निकाला गया था।

विज्ञापन


निपुण गोयल से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर उसे मारने का प्लान बनाने के लिए प्रदीप ने छह लाख रुपये भी खर्च किए। 40 हजार की पिस्टल और 10-10 हजार के दो तमंचे खरीदे। छिपने के लिए दिल्ली में किराये पर दो फ्लैट भी लिए। देहरादून पुलिस बार-बार उसके बिजनौर स्थित मकान पर दबिश दे रही थी। वह डकैती के मामले में समझौता करना चाहता था। जिसके लिए 50-60 लाख रुपये की जरूरत थी। आरोपी ने बताया कि दो महीने पहले उसने मोरा तारा शोरूम से अपनी पत्नी के लिए एक चेन व कुंडल खरीदे थे। जिसके डिब्बे पर निपुण व उसके शोरूम के मोबाइल नंबर अंकित था। जिनका उसने फिरौती मांगने में प्रयोग किया।
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम पर स्थित मोरा तारा ज्वैलर्स शोरूम केे संचालक निपुण गोयल से रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान गांव नवादा चौहान, नहटौर बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी वर्ष 2015 में थाना प्रेमनगर देहरादून से सगे भाई अंकित व एक अन्य अभियुक्त के साथ डकैती के मामले में जेल जा चुका है। प्रदीप ने पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए छह लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि देहरादून प्रेमनगर में हुई घटना में उस पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। अभी इस मामले में उसके वारंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवीं पास है सचिन
घटना में शामिल दूसरा बदमाश सचिन प्रजापति कक्षा सात पास है। फायरिंग की घटना के बाद वह स्कूटी चला रहा था। वहीं तीसरा आरोपी कौशल कुमार बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने ही पिस्टल से निपुण पर फायरिंग की थी। चौथा आरोपी अरुण कुमार 9वीं पास है और फायर करने से पहले मुख्य आरोपी प्रदीप के साथ कार में सवार था। जबकि पांचवां आरोपी अंकुर भी फायरिंग की घटना से पहले कार में सवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed