फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mask no physical distance, how will protection from Kovid be complete?

मास्क न सामाजिक दूरी, कोविड से सुरक्षा कैसे होगी पूरी

Fri, 06 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mask no physical distance, how will protection from Kovid be complete?
ारधाम यात्रा के लिए बनाए गए पंजीकरण केंद्र पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का देशभर से धर्मनगरी पहुंचना शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार धर्मनगरी में हरकी पैड़ी से गंगा स्नान कर श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। कोरोनाकाल में दो साल बाद चारधाम यात्रा का बिना किसी प्रतिबंध के आगाज हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना की चौथी लहर का अंदेशा भी जताया है। जिलाधिकारी ने मास्क पहनने की अनिवार्यता की है। चारधाम यात्रा के लिए बनाए गए पंजीकरण केंद्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पंजीकरण केंद्रों पर कोई भी मास्क पहनकर नहीं पहुंच रहा है। यहां तक कर्मचारी भी बिना मास्क काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में दो साल चारधाम यात्रा बाधित रही। इस बार यात्रा पर सैलाब उमड़ रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री व बाबा केदार के कपाट खुल चुके हैं। बदरीनाथ के कपाट रविवार को खुल जाएंगे। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। हरिद्वार में यात्रियों का पंजीकरण कराने के लिए जिला पर्यटन केंद्र के दफ्तर राही मोटल व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास पंजीकरण की व्यवस्था की है। अमर उजाला ने शुक्रवार को दोनों केंद्रों पर कोविड से बचाव के नियमों की पड़ताल की। दोनों पंजीकरण केंद्रों पर सुबह से ही पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों की भीड़ रही। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए कोई मास्क पहना नजर नहीं आया। सामाजिक दूरी की से कोई दूरी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

पंजीकरण केंद्र पर्यटन ऑफिस
देवपुरा चौक के पास स्थित पर्यटन ऑफिस में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में बने तीन काउंटरों पर सुबह से ही पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों की भीड़ नजर आई। तीनों काउंटरों पर 100 से अधिक यात्री खड़े हुए थे। अधिकांश यात्रियों ने मास्क नहीं पहना था। महाराष्ट्र से आए यात्री राजेश भाई एन पटेल से मास्क न लगाने व सामाजिक दूरी का पालन न करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना-वोरोना अब कुछ नहीं है। बिना बात की अफवाह फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण केंद्र, रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफार्म नंबर एक के पास बने पंजीकरण केंद्र पर भी 20 से अधिक लोग अपना पंजीकरण कराने के लिए खड़े थे। मगर मास्क व सामाजिक दूरी की यहां पर भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी। किसी को भी कोरोना का डर नहीं आ रहा था। बंगाल से आए देबाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि कोरोना का प्रकोप अब खत्म हो गया है। इसलिए मास्क नहीं लगाया हुआ है।

पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कर्मचारी यात्रियों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। कई यात्री इसको मान लेते हैं। जबकि यात्री इसको हल्के में लेते हैं।
- सुरेश यादव, जिला पयर्टन अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed