फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married woman dies in suspicious condition, husband interrogated

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति से पूछताछ

Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition, husband interrogated
ज्वालापुर सुभाषनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी के मुताबिक सुभाष नगर कॉलोनी में कंफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले गुलशन अरोड़ा की शादी आठ साल पहले सोनिया से हुई थी। सोनिया कुछ दिन से बीमार चल रही थी। गुलशन अरोड़ा का कहना है कि सोमवार की रात जब वह दुकान से घर पहुंचा तो पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो गई थी। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम कराया।

ज्वालापुर कोतवाल प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि राजपुरा पंजाब निवासी मायके वालों को सोनिया की मौत की सूचना दी गई। मायके वालों ने सोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के लिए पति पर आशंका जताई है। पुलिस ने पति से पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक शादी के आठ साल बाद भी कोई संतान नहीं है। ज्वालापुर कोतवाल प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मौत के कारण रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed