फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married harassed for dowry, sued

दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, मुकदमा

Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Married harassed for dowry, sued
महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने पति को भी जहरीला पदार्थ देकर मार दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार की भी उसे सूचना नहीं दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुुताबिक गांव औरंगाबाद निवासी शिल्पी चौहान ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी सहारनपुर के गांव कालूवाला, पहाड़ी पुरी, जहारनपुर थाना बिहारीगढ़ निवासी राजेश चौहान के बेटे शुभम चौहान के साथ सात सितंबर 2020 को हुई थी। शिल्पी का आरोप है कि उसकी सास, ससुर व ननद शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उसे लगातार परेशान करते थे। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ पूरी तरह से अपना विवाहिता जीवन बिता रहा था। जिसके बाद उसके पति व उसे ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वह ससुराल वालों से परेशान होकर अपने मायके औरंगाबाद आ गई। आरोप है कि उसके सास ससुर व ननद ने पति शुभम चौहान को सात जून को जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने बिना बताए ही उसके पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया। महिला ने सिडकुल थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शिल्पी की तहरीर पर सास लता, ससुर राजेश चौहान व ननद साक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed