{"_id":"59021e564f1c1bb365c0f42a","slug":"married-for-bullet-s-sake","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट की खातिर विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट की खातिर विवाहिता को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की कुशलक्षेम जानने के लिए ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट कर दी। पीड़ित विवाहिता ने दहेज की खातिर उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सिडकुल पुलिस से शिकायत की है।
गांव रावली महदूद की रहने वाली निशा पत्नी भूपेंद्र का विवाह वर्ष 2015 में हुआ था। आरोप है कि तब से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पिछले माह उसका ऑपरेशन हुआ और पूरा खर्चा मायके पक्ष ने ही उठाया था। आरोप है कि 26 अप्रैल को उसके रिश्तेदार उसका कुशलक्षेम लेने ससुराल आए थे। तब ससुराल पक्ष ने मायके पक्ष के लोगों पर बुलेट मोटरसाइकिल न देने पर तंज कस दिया। विरोध करने पर मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी गई और उसे भी घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है। पीड़िता ने परिजन के साथ एसपी क्राइम शाहजहां जावेद खान से मुलाकात कर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई। एसपी ने एसओ सिडकुल को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।