{"_id":"60f311a68ebc3e6d9166c10c","slug":"maps-of-industries-should-be-passed-from-sida-haridwar-news-drn3847668113","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उद्योगों के नक्शे सीडा से पास कराए जाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उद्योगों के नक्शे सीडा से पास कराए जाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन, बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, फार्मा एसोसिएशन एवं सामाजिक संगठन शिव शक्ति सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैंप कार्यालय देहरादून में मुलाकात की।
रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष बीबी गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक नोटिफाइड भूमि और सभी उद्योगों के नक्शे सीडा के माध्यम से पास कराने की मांग की। सिडकुल एसोसिएशन सचिव विकास गर्ग ने हरिद्वार में लंबित ईएसआई अस्पताल भवन का निर्माण शुरू करने की मांग की। बहादराबाद एसोसिएशन सचिव सुखदेव विर्दी ने बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान का मांग की। फार्मा एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल शर्मा ने फार्मा उद्योग के सामने वर्तमान समय में खड़ी चुनौतियों की जानकारी दी। सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने प्लास्टिक उद्योग से संबंधित उद्योगों की समस्याओं को उठाया।
मुख्यमंत्री धामी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शिव शक्ति सेवा समिति से जुड़े सदस्यों से मुख्यमंत्री को समिति के समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। रुड़की स्माल स्केल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रतिनिधि केतन भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को उद्योगों की ओर से स्मृति चिह्न और रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन पत्रिका प्रथम संस्करण की प्रति भेंट की। इस दौरान अजय गर्ग, केशव कोहली, देवेंद्र शर्मा, विकास गर्ग, मोहिंदर आहूजा, भोला सिंह, सुधीर मालवीय, अनिल शर्मा, रंजीत टिबरेवाल, आत्मा सिंह आदि उपस्थित रहे।