फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Many hospitals in the city are not admitted to patients

शहर के कई अस्पताल मरीजों को नहीं कर रहे भर्ती

Sun, 10 May 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Many hospitals in the city are not admitted to patients
रुड़की अस्पताल के प्रकरण के सामने आने के बाद निजी अस्पताल संचालक मरीजों को भर्ती करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। कनखल के ट्रस्ट के अस्पताल में मरीजों को भर्ती न किए जाने से सबसे बड़ी परेशानी सामने आ रही है। इसे देखते हुए सीएमओ ने फिर से आदेश जारी करते हुए मरीजों को भर्ती करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के 23 मार्च से शुरू होने के बाद से अधिकांश निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। शासन ने आईएमए के पदाधिकारियों को बुलाकर ओपीडी के साथ मरीजों को भर्ती करने के आदेश एक महीने पूर्व दिए थे। इस दौरान फ्लू क्लीनिक भी चलाने के आदेश दिए थे। फ्लू क्लीनिक तो मात्र एक दो निजी अस्पतालों में ही चलाया गया, लेकिन मरीज भी बामुश्किल ही भर्ती किए। आईएमए के पदाधिकारियों की माने तो कोरोना से संक्रमित मरीज के आ जाने से अस्पताल को सील कर दिया जाता है। इस भय के चलते मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। कुछ अस्पतालों के संचालकों ने जनरल ओपीडी शुरू की, लेकिन कनखल में ट्रस्ट के अस्पताल की ओर से मरीजों को भर्ती न किए जाने पर सबसे बड़ी परेशानी सामने आ रही है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों को बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों को अलग से भर्ती करने के निर्देश जारी किए थे। आइसोलेशन वार्ड भी अलग से संचालित किए जाने को गाइडलाइन जारी की थी। शीघ्र ही निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed