फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mangalore killing of the youth, the bodies thrown

मंगलौर के युवक की हत्या, शव फेंका

Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 15 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पथरी पुल-कुतुबपुर मार्ग पर मंगलौर के एक युवक की हत्या कर दी गई। शटरिंग का काम करने वाला युवक गांव मीरपुर में अपनी बुआ के घर जा रहा था।

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, एसआई मनोज रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पड़ताल में पाया कि मृतक के सिर पर गहरे जख्म हैं। माना जा रहा है कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर कई वार किए गए हैं। मृतक की पहचान समून (23) पुत्र कुर्बान निवासी मोहल्ला पठानपुर मंगलौर के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि वह शटरिंग का कार्य करता था। देर शाम वह गांव मीरपुर में रहने वाली अपनी बुआ के घर जा रहा था। हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


लूट के इरादे से तो नहीं हुई हत्या
घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल गायब है। जेब में बीस रुपये मिले हैं। बुधवार को उसने ठेकेदार से सौ रुपये लिए थे। अस्सी रुपये का पेट्रोल डलवाने की बात उसने ठेकेदार से कही थी। कही ऐसा तो नहीं नगदी न मिलने पर मोटरसाइकिल लूटने के लिए उसकी हत्या की हो। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला। मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed