फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Man enters house, assaults youth and friend, FIR registered

Haridwar News: घर में घुसकर युवक और दोस्त से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 02 May 2026 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Man enters house, assaults youth and friend, FIR registered
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में झूठी अफवाह फैलाने के विरोध में गए युवक और उसके परिवार से मारपीट कर दी गई। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर बुरी तरह मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, स्वामी नाथ पुत्र पोहित राम निवासी गली नंबर ए-10, सुभाषनगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल को उनके मोहल्ले के ही रहने वाले कमल ने उनके पुत्र प्रतीक के बारे में झूठी बातें फैलानी शुरू कर दीं, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। जब प्रतीक ने कमल से इस बारे में शांति पूर्वक बात की तो उसने अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। इसके बाद जब स्वामी नाथ ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




आरोप है कि इसके कुछ समय बाद कमल अपने 10-15 साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आया और प्रतीक व उसके एक मित्र के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान प्रतीक को गंभीर चोटें आईं और खून भी बहा। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed