फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahendra was murdered by beating him with sugarcane due to drunken dispute

Haridwar News: नशे में विवाद होने पर गन्ने से पीटकर की थी महेंद्र की हत्या

Wed, 06 Dec 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mahendra was murdered by beating him with sugarcane due to drunken dispute
I
विज्ञापन

II- गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिले शव का मामला, आरोपी गिरफ्तार
I
I
I
I
I
I पथरी थाना क्षेत्र में देहरादून के व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने ठेके पर जाकर साथ शराब पी और फिर झगड़ा हो गया। आरोनी ने खेत में ले जाकर खेत से गन्ना तोड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
I
Iमंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि सोमवार सुबह फेरुपुर में खन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में एक शव मिला था। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम डांडीपुर जसोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून के रूप में हुई थी। शरीर पर चोट के निशान मिले थे। टीम गठित करते हुए थाना प्रभारी रविंद्र कुमार को खुलासे के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे। टीम को सीसीटीवी से अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने कटारपुर चौक से पेशे से राजमिस्त्री आरोपी ऋतिक निवासी धनपुरा पथरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली।
विज्ञापन

I
Iएसएसपी ने बताया कि महेंद्र और ऋतिक दोनों शराब के आदी हैं। रविवार की शाम दोनों की मुलाकात हुई। इस पर दोनों ने मिलकर शराब पी। नशा चढ़ने पर कहासुनी हो गई। महेंद्र के गाली-गलौज करने पर दोनों के बीच मारपीट हुई। ऋतिक ने खेत में खींचकर ले जाकर गन्ना तोड़कर कई वार किए। इससे महेंद्र की मौत हो गई। आरोपी वहां से पैदल घर पहुंचा। इसके बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I----
I
I

I
Iभांग की बीड़ी पिलाने पर हुआ था विवाद
I
Iपूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन दिसंबर की शाम धनपुरा के पास एक ढाबे पर उसकी महेंद्र से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे से परिचय किया, फिर ठेके पर पहुंचे और शराब पीकर वापस धनपुरा के पास आकर एक खंडहर में बैठकर बात करने लगे। आरोपी भांग की बीड़ी पीता है। उसने एक बीड़ी महेंद्र को भी पिला दी। पहले से ही अधिक शराब पीए होने से भांग की बीड़ी पीकर महेंद्र को बौखलाहट हो गई और गाली दे दी। इससे गुस्से में आए ऋतिक ने शर्ट पकड़कर खींचा तो उसके बटन टूट गए। गर्दन पकड़कर उसे गन्ने के खेत में ले गया। यहां दोनों में सुलह हो गई। महेंद्र ने फिर से गाली दे दी। तब धक्का-मुक्की में महेंद्र का इनर भी फट गया। ऋतिक ने गन्ना तोड़कर उसके सिर में दे मारा। महेंद्र नीचे गिर गया और गाली देने लगा। तब बुरी तरह से झल्लाए ऋतिक ने गन्ने से कई वार किए। महेंद्र की आवाज बंद होते ही वह वहां से भाग निकला।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article