{"_id":"6516e1a691007cfce60cb894","slug":"mahant-parmeshwar-das-maharaj-became-the-supreme-president-of-chitrakoot-dham-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-8676-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महंत परमेश्वर दास महाराज बने चित्रकूट धाम के परमाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महंत परमेश्वर दास महाराज बने चित्रकूट धाम के परमाध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो :
- अखाड़ों के संतों ने धाम के परमाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। अखाड़ों के संतों ने सप्तऋषि क्षेत्र स्थित चित्रकूट धाम के परमाध्यक्ष साकेतवासी श्रीमहंत रामकिशन दास महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान संत समाज के सानिध्य में साकेतवासी श्रीमहंत रामकिशन दास महाराज के शिष्य स्वामी परमेश्वर दास को श्री रामानन्दीय विरक्त वैष्णव समिति ऋषिकेश अखाड़ा परिषद षड़दर्शन साधु समाज द्वारा तिलक चादर प्रदान कर आश्रम का महंत नियुक्त किया गया।
श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि साकेतवासी श्रीमहंत रामकिशन दास महाराज त्याग एवं तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति एवं दिव्यात्मा थे। धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
आश्रम के नवनियुक्त महंत परमेश्वर दास महाराज को शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज को पूर्ण विश्वास है कि वह अपने गुरु साकेतवासी श्रीमहंत रामकिशन दास महाराज की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए धर्म प्रचार के साथ मानव सेवा में योगदान करेंगे। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज, रामानन्दीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महंत नारायण दास पटवारी व महंत रघुवीर दास महाराज समेत बड़ी संख्या संत मौजूद रहे।