{"_id":"610436898ebc3e66ff24db03","slug":"mahalaxmi-scheme-will-remove-gender-inequality-rekha-haridwar-news-drn3860532152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंगिक असमानता दूर करेगी महालक्ष्मी योजना: रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंगिक असमानता दूर करेगी महालक्ष्मी योजना: रेखा
विज्ञापन
माननीय हैं तो कोरोन से क्या डरना.. शुक्रवार को हरिद्वार में गैस प्लांट के पास कैबिनेट मंत्री रेखा ?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना प्रसव उपरांत मां और नवजात बच्चियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पोषक जीवन देने के साथ लैंगिक असमानता को दूर करने के सहायक होगी।
रेखा आर्य शुक्रवार को बाल विकास परियोजना बहादराबाद प्रथम की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के कार्यक्रम में बोल रही थीं। रेखा आर्य ने कहा कि बेटियां हमारी शान और अभिमान हैं। बेटियों से ही संसार संचालित होता है। सरकार मातृ शक्तियों को बच्चे के साथ स्वच्छ और स्वस्थ रखना चाहती है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। वैष्णवी किट से योजना की शुरुआत की गई थी, जो इसका मिनी रूप थी। उन्होंने कहा कि समाज में बेटी के बारे में गलत धारणा बनी है। इसी धारणा को बदलना है। बेटियां हमारी इज्जत ही नहीं संपत्ति भी हैं। उन्होंने बेटी पैदा होने पर 11 हजार की धनराशि वाली योजना का जिक्र करते कहा कि योजना सिर्फ उनकी सरकार ने शुरू की। रेखा आर्य ने 100 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना किट वितरित की।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना रेखा आर्य की ही देन है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लागू किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल, ग्राम प्रधान सुनीता राणा, सभासद गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष शीतल पुंडीर, अध्यक्ष दुग्ध संघ हरिद्वार डॉ. रणवीर सिंह, विमला, संतोष सैनी, रजनी वर्मा, मन्नू रावत, रीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------
मंत्री की मौजूदगी में उड़ी कोविड नियमों की धज्जियां
शुक्रवार को बहादराबाद में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के कार्यक्रम में कोविड मानकों की धज्जियां उड़ाई गई। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में लाभार्थियों को किट वितरण करने मंत्री रेखा आर्य बतौर मुख्य अतिथि शुक्रवार को बहादराबाद पहुंची। कार्यक्रम हॉल महिलाओं से खचाखच भरा था। मंच पर मंत्री समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री रेखा आर्या ने मास्क नहीं पहना ाि। हॉल में उमड़ी भीड़ ने शारीरिक दूरी के नियम के पालन की धज्जियां उड़ाई। कार्यक्रम पहले ऋषिकुल के ऑडिटोरियम में प्रस्तावित था, लेकिन बाद में बदलाव कर कार्यक्रम बहादराबाद इंदिरा प्रियदर्शनी महिला छात्रावास में हुआ।