फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mafia beat, women win

माफिया हारा, महिलाएं जीती

Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
अमर उजाला ब्यूरो पथरी Updated Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के निकट खुली शराब की दुकान के खिलाफ चल रहा महिलाओं का आंदोलन आखिर रंग लाया। शराब की दुकान को स्टेशन से अम्बूवाला के खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। दुकान शिफ्ट होने के बाद महिलाओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


पथरी रेलवे स्टेशन के समीप खुली शराब की दुकान के खिलाफ महिलाएं करीब एक महीने से आंदोलनरत थी। महिलाएं दुकान का हटाने की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहीं थी। इस दौरान महिलाओं की ठेका संचालक, विभागीय अधिकारियों और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आंदोलन बढ़ता देख हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीशवरानंद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समर्थन देना पड़ा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और विधायक  की मौजूदगी में महिलाओं और ठेका संचालक के बीच हुई वार्ता में इस बात पर सहमति बनी थी कि शराब की दुकान को यहां से अम्बूवाला के खेतों में शिफ्ट किया जाएगा। शराब के ठेके को अब खेतों में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरी ओर बजरंग दल के जिला सह सुरक्षा प्रमुख जिवेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान पल्टूराम, सुरेश चौहान, छोटा ठेकेदार, अंकित चौहान आदि ग्रामीणों ने चेताया कि कुछ लोग फिर से आबादी में शराब का ठेका खोलने की कोशिश में है। उनके यह इरादे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीशवरानंद का कहना है कि इस शराब के ठेके को निरस्त कराने के लिए शासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed