{"_id":"6265a11f4b666272883c6645","slug":"locks-hanging-on-public-toilets-somewhere-dirty-somewhere-haridwar-news-drn4099339158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक शौचालयों पर कहीं लटके ताले, कहीं गदंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक शौचालयों पर कहीं लटके ताले, कहीं गदंगी
विज्ञापन
अवधूत मंडल आश्रम के पास शौचालय पर लगा ताला ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा 6 मई से शुरू हो जाएगी। इस बार यात्रियों की रिकार्ड भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग भी यात्रा की तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि यात्रियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब जबकि यात्रा शुरू होने में एक पखवाड़े से कम वक्त बचा है, ऐसे में शहर के सार्वजनिक शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। मेला क्षेत्र में 20 जगहों पर सार्वजनिक शौचालय हैं। इनमें से अधिकतर की हालत खराब है। किसी का नल टूटा है तो किसी पर ताला टूटा है। कहीं सफाई कर्मी नहीं है।
हरिद्वार शहर में 72 सार्वजनिक शौचालय हैं। इनमें कुछ कुंभ मेले के दौरान बनाए गए थे। अधिकांश शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल हो गए हैं। अब कोरोना काल के बाद शुरू होने जा रही चारधाम में श्रद्धालुओं को बदहाल शौचालयों के कारण परेशानी झेलने को मजबूर होंगे। इन शौचालयों में साफ-सफाई व देखरेख का अभाव होने से गंदगी पसरी पड़ी है। कनखल में शौचालय पर ताले लटके हुए हैं। जबकि शंकर आश्रम के समीप गंदगी से शौचालय का बुरा हाल है। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई न होने के साथ ही कहीं सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है, कहीं नलों के टूटने से समस्या पानी बहता रहता है। अवधूत मंडल आश्रम के समीप सार्वजनिक शौचालय की हालत बदहाल है। यहां एक शौचालय पर ताला लटका हुआ है। जो खुला था वहां गंदगी के चलते खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। कनखल में बंगाली मोड़ के पास सार्वजनिक शौचालय पर ताले लटके हैं। बैरागी कैंप स्थित सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा है। शौचालय के गेट पर ताले लगे होने से श्रद्धालु व अन्य लोग परेशान रहते हैं।
-------------------------
नगर निगम के अधीन आने वाले सभी शौचालय सुचारु रूप से चल रहे हैं। चारधाम यात्रा को देखते हुए लगातार सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
- एमएल शाह, सहायक नगर आयुक्त