{"_id":"66f088b2815be789a608aedd","slug":"locks-found-hanging-in-chc-during-sdm-inspection-haridwar-news-c-5-1-drn1045-508002-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एसडीएम के निरीक्षण में सीएचसी में लटके मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एसडीएम के निरीक्षण में सीएचसी में लटके मिले ताले
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने शनिवार रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें यहां ताले लटके मिले। अस्पताल बंद होने को लेकर फोन पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक उप जिलाधिकारी को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार रात करीब 11 बजे उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में ताले लटके मिले। अस्पताल में आपात कालीन सेवाएं भी बंद पड़ी हुई थी। उप जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में मौजूद जच्चा-बच्चा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
केंद्र में एक नर्स और पीआरडी जवान ड्यूटी पर मिले। उप जिलाधिकारी ने नर्स से अस्पताल बंद होने का कारण पूछा तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाई। जिस पर उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को फोन कर अस्पताल बंद होने का कारण जानना चाहा लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
तीन बार के प्रयास के बाद प्रभारी चिकित्सक ने फोन उठाया लेकिन वे अस्पताल बंद होने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी की सुविधा 24 घंटे मिलती है, लेकिन निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में ताले लटके मिले। मामले में रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।