फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lockdown ineffective, people took to the streets since morning

लॉकडाउन बेअसर, सुबह से ही सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 23 Mar 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Lockdown ineffective, people took to the streets since morning
हरिद्वार। खतरनाक कोरोना वायरस को मात देने के लिए प्रदेश सरकार के घोषित किए गए 31 मार्च तक के लॉकडाउन का फरमान पहले दिन ही हवा हवाई साबित हुआ। उम्मीद थी कि जनता कर्फ्यू की तरह लॉकडाउन का भी पब्लिक घरों में रहकर ही पालन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक अधिकतर लोग सड़कों पर उतर आए। बाद में सख्ती दिखाई गई तो आमजन घरों में लौट गए।
विज्ञापन

ज्वालापुर का बाजार हरिद्वार का सबसे बड़ा बाजार कहा जाता है। सामान्य दिनों में तो यह बाजार करीब नौ बजे के बाद खुलता है, लेकिन सोमवार को पीठ बाजार, कस्साबान रोड, चौक बाजार, कटहरा बाजार और अंसारी मार्केट आदि क्षेत्रों में कुछ दुकानें व्यापारियों ने 8.30 बजे ही खोल दी थी। सुबह ही बड़ी संख्या में आमजन खरीदारी करने जुट गए। दस बजे करीब व्यापारी नेताओं ने जब हस्तक्षेप किया और दुकानें बंद कराने की कोशिश की। इसपर कई जगह नोंकझोंक की स्थिति बन गई। मामला एसएसपी, एसपी सिटी तक भी पहुंचा तो उन्होंने सख्ती से बाजार बंद कराने के निर्देश दिए। निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई तो करीब 11 बजे बाजार बंद हो सके। सबसे व्यस्ततम क्षेत्र रानीपुर मोड़ के आसपास भी सुबह न केवल दुकानें खुली बल्कि बड़ी संख्या में आमजन सैर करने निकले और वाहनों की भी भारी तादाद सड़कों पर दिखाई दी। रोडवेज बस स्टैंड के आसपास की सारी दुकानें सुबह पांच बजे से ही खुल गई थी। जहां बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ ही आसपास के लोग भी करीब 11 बजे तक मौजूद रहे। रेलवे रोड, अपर रोड, हरकी पैड़ी क्षेत्र आदि में भी बहुत सी दुकानें खोली गई थी। हालांकि प्रशासन के सख्त रवैया अपनाने के बाद इन्हें बंद करा दिया गया। विशाल मेगा माट और आसपास की दुकानों को बंद कराने के लिए खुद सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल को उतरना पड़ा और सख्त हिदायत देकर मॉल बंद कराया गया। ऐसे ही हालात बहादराबाद, श्यामपुर और लक्सर रोड के बाजारों में देखने को मिले।
विज्ञापन

कई जगह खुली रही औद्योगिक इकाइयां
हरिद्वार। सिडकुल में कई औद्योगिक इकाइयां लॉकडाउन के बावजूद खुली रही। कर्मचारी औद्योगिक इकाइयों के बाहर जमा होते रहे। दिन भर शिफ्ट चलती रही। जिला प्रशासन के कान तक भी कंपनियों के खुले होने की बात गूंजती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते गांवों में पसरा संन्नाटा
पथरी। सोमवार को लॉकडाउन के चलते सभी गांवों में सन्नाटा पसरा रहा है। क्षेत्र में हरिद्वार लक्सर मार्ग के अलावा विभिन्न संपर्क मार्गों पर इक्का दुक्का दुपहिया वाहन चालकों के अलावा लोग दिखाई नहीं दिए। क्षेत्र में कईं स्थानों पर जहां परचून की दुकान, डेयरी तथा मेडिकल स्टोर खुलें रहे हैं। वहीं अन्य दुकानें बंद रही है। इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। गांव धनपुरा, घिस्सूपुरा, एकड़ खुर्द, पदार्था व नसीरपुर कलां मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भी लोगों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि जिले में धारा 144 लागू है। कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि गांवों के लोग स्वयं ही लॉकडाउन का इमानदारी से पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed