{"_id":"69dcf769a888640b4b0493c4","slug":"ljp-meeting-emphasizes-womens-empowerment-haridwar-news-c-35-1-sdrn1006-147431-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लोजपा की बैठक में महिला सशक्तीकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लोजपा की बैठक में महिला सशक्तीकरण पर जोर
Mon, 13 Apr 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश अध्यक्ष बोले उत्तराखंड की 25 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा
हरिद्वार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आयोजित संगठनात्मक बैठक व पत्रकार वार्ता में महिला भागीदारी और सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की महिलाओं को एकजुट कर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा व मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और सरकारी महिला कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और पहाड़ों से पलायन बढ़ने से युवाओं में असंतोष है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कार्यक्रम में मंजू, रागिनी गुप्ता, विनेश कुमार, संजय कुमार उपस्थित, नमन जैन, आस्था बघेल, गौतम आदि मौजूद रहे।