फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Liquor contracts continued to be investigated on the second day

दूसरे दिन भी खंगाले जाते रहे शराब के ठेके

Sat, 02 May 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Liquor contracts continued to be investigated on the second day
रुड़की में अंग्रेजी शराब ठेके पर स्टॉक चेक करती आबकारी विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE
जिले में दूसरे दिन भी देसी अंग्रेजी शराब के ठेकों का स्टॉक किया जाता रहा है। जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शराब के ठेकों से शराब गायब मिल रही है। बताया जा रहा है कि आज रविवार तक सभी ठेकों के स्टॉक की जांच पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जिले में शराब को लेकर बड़ा खेल खेला गया है। अंग्रेजी ओर देसी के ठेकों से शराब ही गायब हो गई। कई शराब की दुकानों के ठेकेदारों ने तो चोरी होने की सूचना पुलिस को देकर रस्म अदायगी कर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अंग्रेजी शराब दो से तीन गुने दाम में बेचने की बात सामने आई है। आबकारी महकमे की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इसे गंभीरता से लेते हुए ठेकों के स्टॉक को चेक करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार से कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा की देखरेख में लक्सर, हरिद्वार और रुड़की में स्टॉक चेक करने की एक्सरसाइज तेज कर दी गई थी। जिला आबकारी अधिकारी की माने तो आज रविवार तक तीनों सर्किल की रिपोर्ट मिल सकेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जल्द उठेगा शराब तस्करी से पर्दा
- कनखल पुलिस को मिले अहम सुराग, रानीपुर के एक तस्कर से जुड़ रहे तार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल में अंग्रेजी शराब की खेप मिलने के प्रकरण की तह तक जल्द ही कनखल पुलिस पहुंच जाएगी। एक मोबाइल फोन नंबर को खंगालने के बाद कनखल पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। रानीपुर क्षेत्र के एक तस्कर से पूरे प्रकरण के तार जुड़ रहे हैं। यह भी सामने आया है कि बरामद शराब हरिद्वार सर्किल के एक अंग्रेजी शराब के ठेके की ही है।
कनखल पुलिस ने दो कारों से अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां बरामद करते हुए भाजपा नेता महाराज कृष्ण सेठ के दो बेटों गौरव व सौरभ निवासीगण पुरुषोत्ततम विहार को दबोचा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया था कि एक युवक की मदद से डिलीवरी मिली थी। कनखल पुलिस ने उस मोबाइल फोन नंबर को खंगालना शुरू कर दिया था। एक पार्षद पति की भूमिका भी शराब तस्करी में निकलकर सामने आ रही थी।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि शराब तस्करी के तार रानीपुर क्षेत्र के एक तस्कर से जुड़े हैं। शराब भी ठेके से ही लाई गई थी। यानी की ठेके से शराब निकाली गई है। पुलिस अब सरगर्मी से उस तस्कर की तलाश में जुटी है, जिससे की पूरे प्रकरण का खुलासा हो सके। एसओ कनखल विकास भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed