फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Link and Kathgodam Express operated from Laksar

Haridwar News: लक्सर से संचालित हुई लिंक और काठगोदाम एक्सप्रेस

Mon, 08 Dec 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Link and Kathgodam Express operated from Laksar
लक्सर-देहरादून और लक्सर-सहारनपुर रेलखंड पर मरम्मत और सुधार से संबंधित कार्यों के कारण सोमवार को ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त और देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कार्य के कारण अमृतसर-देहरादून व सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर और हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। 14114 देहरादून - सूबेदारगंज एक्सप्रेस और 14119 काठगोदाम - देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन को लक्सर में शॉर्ट टर्मिनेट कर यहीं से वापस रवाना किया गया।
विज्ञापन




इस दौरान हरिद्वार और रुड़की आवागमन के लिए यात्रियों को बस और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। वहीं, 15011 लखनऊ - चंडीगढ़़ एक्सप्रेस ट्रेन को गजरौला, मेरठ सिटी, सहारनपुर मार्ग से संचालित किया गया। कुछ ट्रेनों को 60 से 180 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया गया। इससे यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी सोमवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। ट्रेनों के निरस्त और देरी से चलने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed