फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lightning Bolt scorched three people

वज्रपात से तीन लोग झुलसे

Mon, 06 Jun 2016 11:39 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 06 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lightning Bolt scorched three people
वज्रपात से तीन झुलसे - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। मंसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर वज्रपात होने से प्रसाद बेचने वाले दो युवक और एक मासूम घायल हो गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया है। वज्रपात होने से श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी शुरू हो गई। मंसा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर प्रसाद बेचने वाले सोमू (24) पुत्र नरेश और बादल (28) पुत्र बुद्धराज अपनी अपनी दुकान पर बैठे थे। अचानक तेज गड़गड़ाहट की आवाज के साथ आसमान में बिजली चमकी। दुकानदार कुछ समझ पाते इससे पहले ही वज्रपात हो गया और उसकी चपेट में आ गए। यात्री और दुकानदार अपनी जान बचाने को इधर उधर भाग खड़े हुए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सोनू को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया। प्रसाद विक्रेताओं के अलावा कन्हैया नाम के दस वर्षीय बालक भी मामूली तौर पर झुलस गया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सीढ़ी मार्ग के पास की ही जोगिया मंडी हरिद्वार के रहने वाले प्रसाद विक्रेताओं के अलावा किसी अन्य को चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

------------
मासूम की मौत की उड़ी अफवाह
हरिद्वार। वज्रपात की चपेट में आकर एक मासूम की मौत होने की अफवाह भी दिनभर उड़ती रही लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने एक मासूम के मरने की अफवाह भी उड़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
नहीं आई एंबुलेंस
हरिद्वार। कई बार फोन घनघनाने के बाद 108 एंबुलेंस नहीं आई। फिर बाद में फोन कॉल भी रिसीव नहीं की। जोगिया मंडी के रहने वाले प्रसाद विक्रेता कमल ने यह आरोप लगाया। बताया कि घटना के बाद वे 108 पर फोन करते रहे लेकिन तब भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। आखिर में ऑटो रिक्शा से खुद ही घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed