{"_id":"67096ef94f26bdf45704d98a","slug":"lift-breaks-down-in-womens-hospital-patients-worried-haridwar-news-c-35-1-hrd1003-124122-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला अस्पताल में लिफ्ट खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला अस्पताल में लिफ्ट खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कंपनी के साथ वार्षिक मरम्मत अनुबंध नहीं होने से जिला महिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट की मरम्मत का काम लटक गया है। इससे प्रसूता एवं महिला मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
जिला महिला अस्पताल के प्रथम तल पर लेबर रूम व दूसरे तल पर वार्ड बनाए गए हैं। जहां पर पहुंचने वाली प्रसूता एवं महिला मरीजों के लिए अस्पताल में दो लिफ्ट लगाई गई हैं। इसमें एक लिफ्ट करीब 20 दिनों से खराब पड़ी हुई है। लिफ्ट की मरम्मत और देखरेख का जिम्मा लिफ्ट लगाने वाली कंपनी का होता है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से कंपनी के साथ वार्षिक मरम्मत अनुबंध किया जाता है, लेकिन कंपनी के साथ किया गया अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। तब से अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है। इससे अस्पताल में खराब पड़ी एक लिफ्ट की मरम्मत करने में कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रसूता और महिला मरीज एक लिफ्ट पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने पर प्रसूता एवं महिला मरीजों को रैंप के सहारे अस्पताल के प्रथम व द्वितीय तल पर आना-जाना पड़ रहा है। इससे प्रसूता महिलाओं को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
-- -- -- -- --
लिफ्ट की मरम्मत के लिए कंपनी के साथ अनुबंध किए जाने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही कंपनी के साथ अनुबंध होते ही लिफ्ट मशीन को ठीक कर दिया जाएगा। तब तक अस्पताल में मरीजों के लिए एक मशीन के सहारे ही काम लिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. संदीप निगम, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल, हरिद्वार