फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Leopard fell into tube well pit, forest officials said

Haridwar News: ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, वन कर्मियों ने बचाया

Thu, 12 Mar 2026 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard fell into tube well pit, forest officials said
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के गांव भौंरी में बुधवार देर रात खेत में बने ट्यूबवेल के गड्ढे में गुलदार गिर गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के बाद चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात कुछ ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो उसमें करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में एक गुलदार गिरा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, लेकिन वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहा था। वन विभाग की टीम ने कुएं के आसपास जाल बिछाकर पिंजरा लगाया। इस दौरान गुलदार कुएं से ही दहाड़ते हुए बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरिद्वार की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद उसे चिड़ियापुर रेंज भेजा जाएगा। इस दौरान एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड़, चौकी प्रभारी इंद्र सिंह, बीट अधिकारी अनुज कांबोज और पशु चिकित्सक अमित ध्यानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed