फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Legislators rushed to support activists

आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंचे विधायक

Mon, 13 Jun 2016 11:50 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 13 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ग्राम नलोवाला में स्टोन क्रशर के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन दो खेमों में बंट गया है। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक यतिश्वरानंद और भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल ने भी आंदोलन का समर्थन किया। विधायक ने कहा कि स्टोन क्रशर के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर ग्रामीणों का एक खेमा स्टोन क्रशर के पक्ष में आ गया है। उन्होंने स्टोन क्रशर को रोजगार से जुड़ा हुआ बताते हुए इसका समर्थन किया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उन्होंने कुछ लोगों पर अनावश्यक विरोध करने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन

 नालोवाला में आबादी के पास और स्कूल से सटाकर लगाए गए स्टोन क्रशर को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीण तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि  स्टोन क्रशर के कारण आसपास की खेती प्रभावित हो रही है। इस वजह से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बने विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । बार-बार शिकायत करने पर भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सोमवार को धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि वे इस मामले को विधानासभा में भी उठाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से भी फोन पर वार्ता की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो 17 जून से ग्रामीणों के साथ वे खुद भी अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

आज धरने पर  नजाकत अली, मुमताज अली, पप्पू, यामीन, शमशेर,  रियाज अली,  बाबू खटाना, मेघराज, नब्बुद्दीन, ताज लोढ़ा, ईनाम अली, शाहनवाज, मुमताज लोढ़ा, मुस्तू,  सानू अंसारी तथा सरफराज आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दूसरी ओर ग्रामीणों का एक गुट स्टोन क्रशर के समर्थन में भी आ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्टोन क्रशर बंद नहीं करने की मांग की। ज्ञापन पर अजय चौधरी, इरशाद अली, हिदायत अली, मुमताज, अजमल, आमीर आदि के नाम लिखे गए हैं। हालांकि जब इस बारे में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी से बात की गई तो उन्होंने अपनी ओर से ऐसे किसी भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed