फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Leftists protest against US President

अमेरिका राष्ट्रपति के खिलाफ वामपंथियों का विरोध प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Leftists protest against US President
भगत सिंह चौक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा विरोध करते विभिन्न क्रांतिका - फोटो : HARIDWAR
सीपीआई और सीपीआई (एम) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार और मुरली मनोहर ने कहा कि हथियारों की होड़ में ट्रंप भारत यात्रा पर आए हैं। यह साम्राज्यवाद का दूसरा रूप है। अमेरिका दुनिया भर के देशों का शोषण कर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहता है। जबकि वह हथियारों का निरस्तीकरण कर दुनिया में शांति चाहते हैं।
विज्ञापन

सीपीआई के जिला सचिव विजयपाल ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से भारत को मिलने वाले सस्ते तेल पर प्रतिबंध लगाया और रूस से मिलने वाले एस-400 मिसाइल सिस्टम को अमेरिका ने भारत आंखे दिखाने का काम किया। इसके साथ ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीएसपी का लाभ वापस ले लिया और विकासशील श्रेणी से हटाकर विकसित देशों की श्रेणी में रख दिया है। जिससे भारत के हितों को बहुत नुकसान हो रहा है। जिला मंत्री आरती धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ट्रंप के आगमन को लेकर गरीबों वह पीड़ितों की बस्तियों को छिपाने के लिए ईंट की दीवार खड़ी करवा दी। प्रदर्शन करने वालों में एमएस वर्मा, पीडी बालोनी, मुनरिका यादव, एमपी जखमोला, एमएस त्यागी, आरपी जखमोला, भगवान जोशी, इमरत सिंह, कालूराम, राज कुमार, विक्रम सिंह नेगी, टीके वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed