{"_id":"5dc075848ebc3e93db11c9d3","slug":"laws-made-for-population-control-sakshi-maharaj-haridwar-news-drn324967313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कानून: साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण के लिए बने कानून: साक्षी महाराज
Tue, 05 Nov 2019 12:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तानद के बारे में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के हर सवाल का सटीक जवाब दिया है। आगे भी देता रहेगा। साक्षी महाराज सोमवार को पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हर राष्ट्रवादी व्यक्ति जनसंख्या की वृद्धि से चिंतित है। अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किला के प्राचीर से जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की थी। कहा कि कभी भी यह विस्फोट का रूप धारण कर सकती है। कहा कि इंद्रेश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इसके लिए सख्त कानून बनाने को एक प्रस्ताव को लेकर दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है। अपेक्षा है कि सरकार से कानून बनाने की और बहुत से सांसद भी प्रधानमंत्री से आग्रह कर चुके हैं कि जनसंख्या को लेकर कोई सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और भारत में रहने वाले सभी नागरिक का यह परम कर्तव्य बनता है कि हम भारत के संविधान के अनुसार अपना जीवनयापन करें।
विज्ञापन