फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lakshmi kindness in markets on Pushya Nakshatra, fierce shopping

पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में लक्ष्मी मेहरबान, जमकर हुई खरीदारी

Sat, 07 Nov 2020 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi kindness in markets on Pushya Nakshatra, fierce shopping
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करते लोग । - फोटो : HARIDWAR
पुष्य नक्षत्र के महामुर्हूत पर शनिवार को बाजारों में धनतेरस से पहले लक्ष्मी बरसी। बाजारों में जमकर खरीददारी हुई। देर रात तक दुकानों में ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। ज्वेलरी, वाहनों, इलेक्ट्रानिक आइटम, बर्तन, फर्नीचर और गारमेंट्स समेत अन्य सामान की बिक्री से व्यापारियों में काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र पर सुबह बाजार खुलने के साथ ग्राहकों की भीड़भाड़ बढ़ने लगी। महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा घर की सजावट वाले सामान की जमकर खरीददारी की। वाहनों की बिक्री होने से बाजार को संजीवनी मिली। संसार होंडा के संचालक शक्तिवर्धन ने बताया शनिवार बंदी का दिन होने के बाद भी उम्मीद से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। कई वाहनों की धनतेरस के लिए भी एडवांस बुकिंग की गई। कैैश ऑफर और स्कीम से भी ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला है।
विज्ञापन

मोरातारा ज्वैलर्स के संचालक निपुन मित्तल ने बताया कि सोने और चांदी के आभूषणों की अच्छी बिक्री हुई। महिलाओं ने नए नए डिजाइन को अधिक पसंद किया। तनेजा इलेक्ट्रानिक्स के संचालक कौशल तनेजा ने बताया कि बाजार में ग्राहकों के रिस्पांस से दीपावली पर भी रिकार्ड कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed