फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanhaiya, Ganga and Prateek won

कन्हैया, गंगा और प्रतीक ने मारी बाजी

Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya, Ganga and Prateek won
शिक्षा विभाग की ओर से ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं को प्रमाण पत्र द? - फोटो : HARIDWAR
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग की ओर से ज्वालापुर इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय वाद-विवाद, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में कन्हैया गुलाटी पक्ष व विपक्ष में आस्था सेमवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सबिया ने पक्ष में और विपक्ष में महक ने द्वितीय स्थान व दीक्षा सैनी ने पक्ष में और विपक्ष में रिया पराशर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में गंगा ने प्रथम, जोया ने द्वितीय स्थान व छवि ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध में प्रतीक धीमान ने प्रथम, आकृति ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार एसपी सेमवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में देश प्रेम एवं रचनात्मकता का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नरेश कुमार हल्दिया ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक डॉ. संतोष चमोला ने कहा कि नीति आयोग के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता के संवर्धन के लिए विद्यालय शिक्षा में अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, पीरामल फाउंडेशन की कलस्टर कोऑर्डिनेटर तारा कांडपाल, जिला समन्वयक निशांत वशिष्ठ, डा. शकुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, तनुजा धीमान, मनोज धीमान, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed