{"_id":"c59ff908ffffd9f83040724a3c6a2225","slug":"just-to-be-valnerable-to-the-injured-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आकर युवक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Wed, 30 Sep 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे से इस्माइलपुर गांव की ओर स्कूल के बच्चों को छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के परिजनों ने बस चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मंगलवार को सुल्तानपुर कस्बा के एक निजी स्कूल की बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए इस्माइलपुर की ओर जा रही थी।
बस जैसे ही कस्बे में इस्माइलपुर रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहा रिजवान निवासी सुल्तानपुर बस की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों रिजवान की हालत नाजुक देखते हुए उसे कस्बे के एक अस्पताल में ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
साथ बच्चों से भरी बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घायल रिजवान के परिजनों ने बस चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन