फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Journalists honored at convention

Haridwar News: अधिवेशन में पत्रकारों को किया सम्मानित

Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Journalists honored at convention
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के 23वें राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई। इस दौरान 101 पत्रकारों को गणेश शंकर विद्यार्थी एवं 101 पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य की सरकारों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य प्रेस आयोग के गठन समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकारों को एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया था। बावजूद इसके सरकारों ने पत्रकार हितों पर कोई निर्णय नहीं लिया। उन्होंने पत्रकारों के हितों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता बताई। आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अधिवेशन की अध्यक्षता मधुसूदन अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तराखंड तथा संचालन सत्येंद्र कुमार शर्मा राष्ट्रीय सचिव ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी समेत विभिन्न राज्यों से आए पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed