फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jointly raided medical stores and clinics on information

Haridwar News: रोशनाबाद में पांच मेडिकल स्टोर, दो क्लीनिकों पर जड़े ताले

Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jointly raided medical stores and clinics on information
Iड्रग्स इंस्पेक्टर और सिडकुल पुलिस ने अनियमितता मिलने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

I

सिडकुल थाना क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस ने संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर नशीली दवाएं बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा की। अनियमितताएं मिलने पर पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिकों को बंद कराते हुए ताले लगा दिए गए। कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

बुधवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती और सिडकुल थाने की पुलिस ने रोशनाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और क्लीनिकों पर कार्रवाई की। इस पर अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक शटर बंद कर भाग निकले। दर्जनों मेडिकलों की जांच की गई, लेकिन कहीं भी नशीली दवाएं बरामद नहीं हुईं। तीन मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट, लाइसेंस और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जबकि, टीम को देखकर दो मेडिकल संचालक दुकान बंद कर भाग निकले। इस पर टीम ने पांचों मेडिकल स्टोर पर ताला लगाकर बंद कर दिया। चाबियां पुलिस के सुपुर्द कर दीं।
विज्ञापन




वहीं, दो क्लीनिकों पर भी जांच की गई। यहां भी नशीली दवाएं तो नहीं मिली, लेकिन भारी अनियमितता मिली। क्लीनिक संचालक न तो सीएमओ की ओर से जारी सर्टिफिकेट दिखा पाए, न उनके पास पंजीकरण मिला। इस पर दोनों क्लीनिकों पर भी ताले लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iकिसी भी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बरामद नहीं हुई, लेकिन अनियमितताएं मिलने पर पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लीनिक बंद कराए गए हैं। सभी संचालकों को वैध कागजात और लाइसेंस के बिना मेडिकल स्टोर न खोलने की हिदायत दी गई है।
I

I- अनिता भारती, ड्रग इंस्पेक्टर, हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed