{"_id":"59246d464f1c1b393e535ca3","slug":"jiva-shooters-and-sage-brother-gangster-act-restricted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवा, शूटरों और सगे भाई गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवा, शूटरों और सगे भाई गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 23 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईप्रोफाइल कंबल कारोबारी अमित दीक्षित हत्याकांड और प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी के कत्ल का ताना-बाना बुनने के मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उर्फ डॉक्टर, शूटर मुजाहिद, शूटर पप्पू और जीवा के गुर्गे सगे भाई विक्की और निक्की ठाकुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार जोशी के मुताबिक अमित दीक्षित हत्याकांड की जांच में पुष्टि हुई है कि रुड़की के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात जीवा को मोबाइल फोन नंबर विक्की और निक्की ठाकुर ने उपलब्ध कराए थे। सगे भाई जीवा के गुर्गे के तौर पर लंबे समय से सक्रिय थे। इसलिए जीवा, शूटर मुजाहिद, शूटर पप्पू और विक्की-निक्की के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
लाइसेंसी असलहा लेना चाहता था निक्की
कुख्यात जीवा के गुर्गे निखिल ठाकुर उर्फ निक्की ने खुद की जानमाल की सुरक्षा के लिए असलहा का लाइसेंस आवेदन किया था। ये सब घटनाक्रम कंबल कारोबारी हत्याकांड के खुलासे के बाद घटा था। निक्की का असलहा लाइसेंस मिल पाता उससे पहले उसकी गिरफ्तारी हो गई।
विज्ञापन
लाइसेंसी असलहा लेना चाहता था निक्की
कुख्यात जीवा के गुर्गे निखिल ठाकुर उर्फ निक्की ने खुद की जानमाल की सुरक्षा के लिए असलहा का लाइसेंस आवेदन किया था। ये सब घटनाक्रम कंबल कारोबारी हत्याकांड के खुलासे के बाद घटा था। निक्की का असलहा लाइसेंस मिल पाता उससे पहले उसकी गिरफ्तारी हो गई।
विज्ञापन