फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jawans will talk politely to the devotees who came to Shrakumbh Mela

कुंभ मेला में आए श्रद्धालुओं से शालीनता से बात करेंगे जवान

Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jawans will talk politely to the devotees who came to Shrakumbh Mela
कुंभ मेला तैनात जवानों को प्रशिक्षण देते अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
कुंभ मेला के लिए आवंटित अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआईएसएफ और एसएसबी के पांच अधिकारियों समेत कुल 113 जवान प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

40 वीं वाहिनी पीएसी में स्थित एटीसी के सभागार में अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि जवान अपने आपको कुंभ मेला ड्यूटी के लिए मानसिक और वैचारिक तौर से तैयार कर सकें। कुंभ मेले में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के कई अधिकारी और जवान ऐसे भी हैं, जो कुंभ तैनाती से पूर्व आतंकवादी, नक्सलाइड एवं अन्य अशांत क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात थे। इस वजह से जवानों के मन मस्तिष्क पर उसी प्रकार की परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई करने की प्रवृति और आदत लंबे समय तक बनी रहती है। जबकि कुंभ मेले की ड्यूटी का स्वरूप और प्रकृति किसी भी अशांत क्षेत्र या विवादास्पद परिस्थितियों के बिल्कुल उलट होती है। हरिद्वार में पूर्व में हुए घटनाक्रमों से प्राप्त अनुभवों के आधार पर ही कुंभ मेले में तैनाती पाए अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश देवली, उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
यह होगा प्रशिक्षण में
प्रशिक्षण में अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारियों को कुंभ सुरक्षा प्रबंधन, आतंकवाद निरोधक कार्रवाई, कुंभ के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के समय की जाने वाली कार्यवाही, कुंभ मेला संचार व्यवस्था, शाही स्नानों में पुलिस व्यवस्था, अखाड़ों का परिचय, धर्म ध्वजा, शाही प्रवेश, पेशवाई, मुख्य स्नानों पर्वों पर भीड़ नियंत्रण, सिद्धांत, योजनाएं, मेले की पैदल यातायात योजना, वाहन यातायात योजना एवं आपदा प्रबंधन के विषय मे पुलिस की विभिन्न शाखाओं से अनेक अनुभवी, सेवानिवृत्त और विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed