फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jagmohan of BKU Khalsa Appointed District President

Haridwar News: भाकियू खालसा के जगमोहन बने जिलाध्यक्ष

Sat, 23 May 2026 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Jagmohan of BKU Khalsa Appointed District President
लालढांग। लालढांग में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन खालसा की बैठक हुई। बैठक में किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खालसा ने भ्रष्टाचार और क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। संगठन जल्द ही जिले में भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। इस दौरान लालढांग क्षेत्र के किसान सरदार जगमोहन सिंह सोढ़ी को हरिद्वार जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौधरी, राजवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, महेश, फरीद खान, अनीस अहमद, नईम अहमद, अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed