फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Irshad Ali Joins BSP Along with Supporters

Haridwar News: समर्थकों संग बसपा में शामिल हुए इरशाद अली

Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Irshad Ali Joins BSP Along with Supporters
- नसीरपुर कलां गांव में कार्यक्रम ग्रहण कर ली पार्टी की सदस्यता
विज्ञापन

पथरी। नसीरपुर कलां गांव में एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खास रहे इरशाद अली अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इरशाद अली को बसपा पार्टी का प्रतीक चिह्न प्रदान कर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन और सांविधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला आंदोलन है। बहुजन समाज पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संविधान की ओर से दिए गए अधिकारों को पहुंचाना है। कहा कि आज देश में नफरत और भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि, बसपा समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है।इरशाद अली ने कहा कि बसपा ही वह राजनीतिक मंच है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम करती है। इस मौके पर बसपा प्रदेश महासचिव नाथीराम, महासचिव प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष मदनपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राव अखलाक, महासचिव विकास पंवार, सचिन कुमार, शेखर कुमार, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार, विधानसभा प्रभारी मोहम्मद अखलाक, चरण सिंह, बलजीत सिंह, बिट्टू गौतम, सचिव सुरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed