फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: Insurance workers will strike today

हरिद्वार: जनरल नेशनलाइजेशन बिल 1972 में संशोधन के विरोध में बीमा कर्मियों का प्रदर्शन, आज हड़ताल

Wed, 04 Aug 2021 08:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 08:48 AM IST
सार

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से रविंद्र कुमार ने कहा कि अगस्त 2017 से कर्मचारियों को वेतन संशोधन का भुगतान भी नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
haridwar news: Insurance workers will strike today
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जनरल इंश्योरेंस सेक्टर के कर्मचारियों की ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने रानीपुर मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी बुधवार (आज) को हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन


ट्रेड यूनियन के श्रमिक नेता राजेंद्र कुमार श्रमिक ने कहा कि जनरल नेशनलाइजेशन बिल 1972 में केंद्र सरकार ने लागू किया। जिससे बीमा अधिनियम 1972 के अनुसार केंद्र सरकार की हिस्सेदारी कम से कम 51 फीसदी थी।
विज्ञापन


कंपनी का प्रमुख स्वामित्व केंद्र सरकार के पास था। अब संशोधन विधेयक 2021 को ध्वनिमत से लोकसभा में पारित कर दिया है। इससे केंद्र सरकार की पूर्ण शक्तियां निदेशकों को हस्तांतरित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिल संशोधन कर सामान्य बीमा कंपनियों को निजीकरण की ओर धकेल दिया है। निजी कंपनी के निदेशक बेलगाम होंगे। बीमा कंपनियों के कर्मचारियों का भविष्य दांव पर लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से रविंद्र कुमार ने कहा कि अगस्त 2017 से कर्मचारियों को वेतन संशोधन का भुगतान भी नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को देशभर में जनरल इंश्योरेंस सेक्टर के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।


हरिद्वार में भी हड़ताल का पूरा असर रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के संजय अग्रवाल, संजीव शर्मा, निर्मल मोगा, उमेश गर्ग, अशोक कुमार, दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी से रोहित कुमार, चंद्र सिंह नेगी, नवीन भटनागर, अवनीश कुमार, वीरेंद्र रावत, नितिका तलवार, दिनेश वर्मा, प्रीति कुमारी अनुपमा, एसडी जोशी, प्रवीण सिंह नेगी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से आनंद कुमार, संजय भारद्वाज, निकिता गुप्ता, एवं ओरिएंटल इंश्योरेंस के कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed