फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Insult to National Honour silence on

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर खामोशी

Tue, 26 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Tue, 26 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Insult to National Honour silence on
पऊफलैग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। रात के साढे़ दस बजे हैं। हरकी पैड़ी की ओर से एक भव्य कांवड़ आ रही है, पर उस कांवड़ को लेकर चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। यह दृश्य प्रेमनगर आश्रम चौक के पास का है। पुलिस भी मौजूद है, पर सूर्यास्त के बाद लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर किसी पुलिसकर्मी के माथे पर चिंता नहीं दिखाई देती। वे राष्ट्रध्वज के इस अपमान के गवाह बन रहे हैं, पर कांवड़ियों को रोकने-टोकने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज को कांवड़ वाहन पर फहराने का नया ट्रेंड इस बार सामने आया है। खासकर जब से राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहराने की आम आदमी को आजादी मिली है, चाहे क्रिकेट मैच हो या कोई धार्मिक यात्रा। हर जगह इसे लहराया जाने लगा है। अब तो कांवड़ यात्रा पर भी इसका रंग साफ दिखाई दे रहा है। डीजे की धुन पर कांवड़िये थिरक तो रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि राष्ट्रीय ध्वज के फहराने के भी कोई नियम-कायदे हैं। हाईवे पर चप्पे चप्पे पर पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह भी राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह अपमान होते देख रही है। कोई भी कांवड़ियों को रोकने का साहस नहीं कर पा रहा है, क्योंकि कानून व्यवस्था मुद्दा बन सकती है।
विज्ञापन


कोट...
यदि कावड़ यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है तो मैं संज्ञान लूंगा। कांवड़ियों को समझाया जाएगा कि वे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें। नियमानुसार फहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव स्वरूप, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed