फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Instructions to increase the facilities of Smart Vending Zone

स्मार्ट वेंडिंग जोन का सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions to increase the facilities of Smart Vending Zone
स्मार्ट वेंडिंग जोन का निरीक्षण करते नगर निगम के अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
राष्ट्रीय रेहड़ी पटरी आजीविका मिशन एवं उत्तराखंड फेरी नीति नियमावली के तहत हरिद्वार में विकसित पहले स्मार्ट वेंडिंग जोन का बुधवार को मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने निरीक्षण किया। मुख्य नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन में बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि ललतारौ पुल से चंडी चौक तक स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया गया है। व्यापारियों के लिए जगह आवंटित हो गई है। लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। उनकी मांग पर मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सहायक मुख्य नगर अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने निगम की टीम के साथ वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर स्मार्ट वेंडिंग जोन की औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया जा सके। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा जल्द ही भगत सिंह चौक सेक्टर-2 और पुल जटवाड़ा के वेंडिंग जोन का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा। पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर पंजीकृत रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को को जगह आवंटित की जाएगी। इस दौरान कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, लिपिक वेदपाल सिंह, सिटी मेंशन मैनेजर अंकित रमोला, राजेंद्र पाल सिंह, मोहनलाल, ओमप्रकाश कालियान, जय सिंह बिष्ट, मनोज कुमार मंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed