फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Information about the stop line given to the drivers

वाहन चालकों को स्टॉप लाइन की दी गई जानकारी

Wed, 23 Feb 2022 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Information about the stop line given to the drivers
जन जागरूकता करते पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कात्याल । - फोटो : HARIDWAR
एसएसपी हरिद्वार के मार्गदर्शन में शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को स्टॉप लाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कात्याल ने बताया कि वाहन चालक अक्सर चौक-चौराहों पर स्टॉप लाइन पर वाहन न रोककर उससे काफी आगे रोक देते हैं। इससे दूसरी तरफ से आने वाले यातायात में परेशानी हो जाती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने सामाजिक कल्याण विकास समिति के सहयोग से स्टॉप लाइन का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बैनर व प्लेकार्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जनता को जागरूक किया गया। यह अभियान 23 से 28 फरवरी तक चलेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कात्याल ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक दिवस स्टॉप लाइन का पालन करने वाले 200 वाहन चालकों को सम्मानित किया जाएगा। स्टॉप लाइन का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक मनोज कात्याल व यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर समेत अन्य यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सम्मानित किया।

यातायात पुलिस ने वसूला 65 हजार का जुर्माना
हरिद्वार। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले चालकों से पुलिस ने 65 हजार का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही 61 ड्राइविंग लाइसेंस को तीन माह के निलंबन के लिए एआरटीओ हरिद्वार भेजा गया। क्षेत्र में निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर एवं सीपीयू हरिद्वार और रुड़की में निरीक्षक यातायात अखिलेश कुमार एवं सीपीयू रुड़की की ओर से मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 52 वाहन चालकों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 42 वाहन चालकों, सीट बेल्ट धारण करने पर 39 वाहन चालकों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 8 वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने में एक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 142 चालान किए गए। वहीं 65 हजार 700 शुल्क वसूला गया। 61 ड्राइविंग लाइसेंस को 3 माह के लिए निलंबन के लिए एआरटीओ हरिद्वार के कार्यालय में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed