फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Inflation hit on groundnut-rewari

गरीबों के ड्राई फूड मूंगफली-रेवड़ी पर महंगाई की मार

Sun, 02 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit on groundnut-rewari
हरिद्वार में मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी की लगी दुकान । - फोटो : HARIDWAR
ठंड के साथ बाजार में मूंगफली, गजक, रेवड़ी और गुड़ पापड़ी बिकने लगी है। सड़कों के किनारे भट्ठियों पर चढ़ी कढ़ाई में मूंगफली भुन रही हैं तो जगह-जगह ठेलियों में गजक, रेवड़ी और गुड़ पपड़ी सजी है लेकिन इस बार सभी चीजों पर महंगाई की मार है। इससे ग्राहक और छोटे व्यापारी दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

मूंगफली विक्रेता मनोज कुमार का कहना है कि देहात के घाड़ क्षेत्रों में मूंगफली की पैदावार होती है लेकिन बाजार की खपत पूरी करने के लिए अधिकतर मूंगफली बाहरी मंडियों से आती है। ज्वालापुर क्षेत्र में गुड़ पपड़ी और गजक तैयार होती है। ज्वालापुर क्षेत्र से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में इनकी बिक्री होती है। उनका कहना है कि पिछले साल लॉकडाउन में धंधा चौपट रहा। इस साल भी कोरोना का साया मंडराने लगा है। वैसे भी इस साल मूंगफली से लेकर गजक, गुंड, रेवड़ी की कीमतों में तेजी है। ठंड में लोग खा तो रहे हैं लेकिन अपनी जेब भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

कनखल में मूंगफली और रेवड़ी बेचने वाले सादिक का कहना है कि मूंगफली 120 रुपये किलो है। पिछले साल 80 से 100 रुपये किलो बिक रही थी। रेवड़ी का 200 ग्राम का पैकेट 40 रुपये और गजक का 200 ग्राम का पैकेट 50 रुपये का है। पिछले साल की तुलना में दस-दस रुपये ज्यादा हैं। उनका कहना है कि कई ग्राहक तो कीमत सुनकर ही लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed